महिलाओं पर पप्पू यादव ने की अभद्र टिप्पणी पर बवाल, महिला आयोग ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

Sandesh Wahak Digital Desk: अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले सांसद पप्पू यादव ने एकबार फिर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने राजनीति में आने वाली महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करके सियासी तपिश को हवा दे दी है। इस बार उन्होंने महिलाओं पर बात करते हुए कहा है कि नेताओं से बेड शेयर किए बिना किसी की राजनीति में एंट्री नहीं होती। राजनीति में महिलाओं के प्रवेश और उनके संघर्ष को लेकर दिए गए एक बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं। नेताओं के कमरे (बेड शेयर) में गए बिना 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति नहीं कर सकती हैं। भारत को नोचने की एक गलत संस्कृति बन गई है। उन्होंने दावा किया कि स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस और सदन तक बेटियों के साथ शोषण हो रहा है, जिसमें राजनेता सबसे आगे हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि गूगल पर सबसे ज्यादा पोर्न सामग्री नेता ही देखते हैं।

महिला आयोग की सख्त कार्रवाई

बिहार राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन अप्सरा ने इस बयान को महिलाओं के आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा पर गहरी चोट बताया है। आयोग ने पप्पू यादव को नोटिस भेजकर 3 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। आयोग ने पूछा है कि उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी के लिए कार्रवाई क्यों न की जाए और उनकी सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को अनुशंसा क्यों न भेजी जाए। आयोग के अनुसार, यह बयान राजनीति में संघर्ष कर रही महिलाओं के चरित्र हनन जैसा है।

Also Read: Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.