एवरेस्ट विजेता समेत दर्जनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को भारी उत्साह देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में जहां एक ओर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले सागर कसाना सहित दर्जनों अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, वहीं दूसरी ओर मेरठ के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान की गई।

खिलाड़ियों का सपा पर भरोसा: एवरेस्ट विजेता से लेकर तैराक तक शामिल
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी और खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी हसनउद्दीन सिद्दीकी के प्रयासों से खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताई।
सागर कसाना: माउंट एवरेस्ट सहित कई दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही।
दिग्गज खिलाड़ी: अंतरराष्ट्रीय तैराक उमेश प्रसाद, वॉलीबॉल खिलाड़ी ओम प्रकाश पाण्डेय, ताइक्वांडो खिलाड़ी सैफुर रहीम सिद्दीकी (गोंडा) समेत प्रियंका सिंह, सतीश यादव और दर्जनों अन्य खिलाड़ियों ने सदस्यता ली।
“भाजपा में हुई उपेक्षा, सपा ने दिया सम्मान”
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार ने ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाया और खेल प्रतिभाओं को निखारा। अखिलेश ने याद दिलाया कि सपा सरकार ने ओलंपिक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये तक की सम्मान राशि दी थी, जबकि भाजपा राज में खिलाड़ियों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है।

मेरठ के मेधावियों को मिले लैपटॉप
शिक्षा और तकनीक के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अखिलेश यादव ने सिवाल खास (मेरठ) के पोस्ट ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। गौरव चौधरी के चयन पर निम्नलिखित छात्रों को लैपटॉप मिले।
क्रिस मलिक (ग्राम भदौड़ा)
निशांत कुमार (ग्राम सतवई)
शुभम (ग्राम चिंदौड़ी)
समद सैफी (ग्राम सिवाल खास)
अखिलेश यादव ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नौजवानों के हाथों में लैपटॉप ही प्रदेश के विकास की नई पटकथा लिखेंगे। इस दौरान हसनउद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी नेतृत्व से टेनिस और वॉलीबॉल कोर्ट बनवाने की भी अपील की।
Also Read: Lucknow News: 7 मृतक आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

