UP Board Result 2026 : यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, टॉप-3 में सिर्फ लड़कियां
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए आज, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे इंटरमीडिएट (12वीं) और हाईस्कूल (10वीं) का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया गया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
हाईस्कूल में बेटियों का जलवा: कशिश और अंशिका बनीं स्टेट टॉपर
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा है। टॉपर्स की सूची में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है।
कशिश वर्मा (सीतापुर): 97.83% अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान।
अंशिका वर्मा (बाराबंकी): 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से स्टेट टॉपर।
अदिति (बाराबंकी): 97.50% अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस साल करीब 27.32 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी।
UP Board 12th Result: साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे एक साथ
यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) के परिणाम एक साथ जारी किए हैं। छात्र अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
- वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- लिंक चुनें: होमपेज पर ‘UP Board Class 12 Examination – 2026 Results’ के लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण भरें: अपना 10 अंकों का रोल नंबर और प्रवेश पत्र (Admit Card) पर दिया गया स्कूल कोड दर्ज करें।
- सबमिट करें: कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड करें: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र DigiLocker या SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं।
Also Read: बंगाल में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर पथराव

