स्मार्ट मीटर में चोरी तो EVM में क्यों नहीं? बंगाल में दीदी थीं और रहेंगी, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।
लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने महंगाई, चुनाव प्रक्रिया और बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी “झूठ की सोनपापड़ी” बनाती है, जिसमें एक झूठ के ऊपर दूसरा झूठ परोसा जाता है।
बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “अगर स्मार्ट मीटर में चोरी हो सकती है तो ईवीएम में क्यों नहीं?” उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ही सरकार बनेगी और कहा, “बंगाल में दीदी थीं और दीदी ही रहेंगी।”
चुनाव आयोग को लेकर सपा प्रमुख ने कहा कि Election Commission of India एक संवैधानिक संस्था है और उससे निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है।

हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के कुछ चुनावों में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठे थे और वही “रिहर्सल” बंगाल में दोहराई जा रही है। उन्होंने बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती को भी “पैरेलल व्यवस्था” करार दिया।
महंगाई के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें और बढ़ेंगी।
उन्होंने हवाई यात्रा के महंगे होने और कुछ रूट्स पर सेवाएं बंद होने का हवाला देते हुए सरकार को घेरा।
उनका आरोप था कि ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन बीजेपी ने महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार की कमी के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं।
उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की बढ़ती फीस पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था में गरीब बच्चों के लिए उच्च शिक्षा मुश्किल हो गई है।
उन्होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी की सोच शिक्षा और रोजगार को साथ लेकर चलने की है, ताकि हर वर्ग को बराबर अवसर मिल सके।
Also Read: इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने उठाया जातीय जनगणना का मुद्दा, बोले- भाजपा PDA विरोधी
Get real time updates directly on you device, subscribe now.