बलिया में मुंडन संस्कार के बाद स्नान के दौरान गंगा में डूबने से चार की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार को एक खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब मुंडन संस्कार के दौरान गंगा स्नान करते समय छह लोग डूबने लगे। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पर हुए इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक और एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाले शव

फेफना के कल्याणीपुर से आए वशिष्ठ चौहान के परिवार के लोग घाट पर एकत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्नान के दौरान चार लड़कियां गहरे पानी में जाने लगीं, जिन्हें बचाने के लिए दो युवक नदी में कूद पड़े। हालांकि, दो युवतियों को बचा लिया गया, लेकिन चार अन्य लोग नदी की लहरों में समा गए।

एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने अजीत चौहान की दो बेटियों, हर्षिता (17) और नंदिता (12) सहित गाजीपुर के अर्जुन (19) और अरुण (20) के शव बरामद कर लिए। डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Also Read: बिहार कैबिनेट विस्तार पर लगी मुहर! दिल्ली में अमित शाह से CM सम्राट चौधरी की अहम मुलाकात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.