Awarapan 2: रिलीज से पहले सबसे बड़ी डील, इमरान हाशमी की फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

लंबे समय से चर्चा में बनी यह फिल्म अब 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने इंडस्ट्री का ध्यान खींच लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pen Marudhar ने ‘आवारापन 2’ के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह डील एडवांस बेसिस पर की गई है।

हालांकि, डील अमाउंट को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे एक बड़ी रकम का सौदा बताया जा रहा है।

Emraan Hashmi

डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर मची थी होड़

सूत्रों के अनुसार, ‘आवारापन 2’ के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए कई बड़ी कंपनियां और इंडस्ट्री की नामी हस्तियां रेस में थीं।

आखिरकार पेन मरुधर ने यह बड़ी डील अपने नाम कर ली। अब यही कंपनी फिल्म को देश-विदेश के सिनेमाघरों में रिलीज करेगी।

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी

इस फिल्म में दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। ‘आवारापन 2’ को 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि ‘आवारापन 2’ की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर लाहौर 1947 से होने वाली है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं।

‘लाहौर 1947’ 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जबकि ‘आवारापन 2’ अगले ही दिन 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज से पहले बड़ी डील कर चुकी ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

Also Read: Khatron Ke Khiladi Season 15: रोहित शेट्टी के शो में फिर दिखेगा पुराने खिलाड़ियों का दम, ‘KKK 15’ में ऑल-स्टार एंट्री

Get real time updates directly on you device, subscribe now.