Golmaal 5 में रणवीर सिंह की सरप्राइज एंट्री? अक्षय कुमार के रोल पर बड़ा खुलासा
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Golmaal 5 को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
निर्देशक रोहित शेट्टी इस फिल्म को तेजी से पूरा करने में जुटे हैं, वहीं फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में इस बार कई बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।
फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार एक बिल्कुल अलग अंदाज़ में नजर आएंगे।
उनका लुक पूरी तरह गंजा (बाल्ड) होगा और उनका किरदार ‘बादशाह’ नाम का हो सकता है, जिसका कनेक्शन तमिलनाडु के बैकग्राउंड से बताया जा रहा है।
माना जा रहा है कि यह रोल उनकी फिल्म Housefull 4 के ‘बाला’ किरदार से इंस्पायर्ड हो सकता है।
रणवीर सिंह का सरप्राइज कैमियो?
फिल्म को लेकर एक और चर्चा रणवीर सिंह के नाम को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ‘गोलमाल’ यूनिवर्स में एक सरप्राइज कैमियो कर सकते हैं।

हालांकि, इस बारे में न तो रणवीर सिंह और न ही रोहित शेट्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। लेकिन अजय देवगन के साथ उनकी पुरानी केमिस्ट्री और रोहित शेट्टी से मजबूत बॉन्डिंग को देखते हुए इस संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता।
कहानी में नया ट्विस्ट
इस बार फिल्म की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कहानी एक रहस्यमयी शक्तियों वाली बच्ची के इर्द-गिर्द घूमेगी।
खास बात यह है कि इस किरदार के लिए किसी स्टार किड को नहीं, बल्कि एक नई चाइल्ड आर्टिस्ट को चुना गया है।
वहीं, शरमन जोशी की दमदार वापसी की भी चर्चा है, जिनका किरदार इस बार गोपाल (अजय देवगन) से अलग धड़े में नजर आ सकता है।
शूटिंग अंतिम चरण में
‘गोलमाल 5’ की शूटिंग अलग-अलग लोकेशंस पर चल रही है। गाने और पैचवर्क का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि गोवा में फिल्म के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग की जा रही है।
फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अब देखना दिलचस्प होगा कि ये तमाम अपडेट्स पर्दे पर कितना धमाल मचाते हैं और ‘गोलमाल 5’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

