बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट पर बोलीं डिंपल यादव, राम मंदिर चढ़ावा चोरी से ध्यान भटकाने की साजिश
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियों का मामला अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह गरमा गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है।
भाजपा के लोगों द्वारा बेटी आदित्य यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी पर भाभी मां डिंपल यादव जी ने कहा ये भाजपाई लोगों की गंदी राजनीति हैं, राममंदिर में हुई चोरी से ध्यान भटकाने के लिए, ये इन लोगों की साजिश है जो कि बेटी आदित्य के खिलाफ बरगला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाथरस जैसी दर्दनाक… pic.twitter.com/zyUNEjm87r
— Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) June 14, 2026
मुद्दों से ध्यान भटका रही है सरकार
सपा सांसद डिंपल यादव ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत में कहा, मेरी बेटी के खिलाफ यह आपत्तिजनक बयानबाजी और पोस्ट बीजेपी के लोगों ने जानबूझकर करवाई है। इसका एकमात्र मकसद अयोध्या के राम मंदिर में सामने आए करोड़ों रुपये के चढ़ावा चोरी के बड़े मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना है। लेकिन हम इस मुख्य मुद्दे से अपना ध्यान हटने नहीं देंगे।
सरकार की घेराबंदी करते हुए डिंपल यादव ने आगे कहा कि यह सरकार हमेशा गंभीर विषयों पर ध्यान भटकाने का काम करती है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, जब हाथरस की बेटियों को (रात में) जला दिया जाता है, तब ये लोग सामने नहीं आते। जब कानपुर में एक पीड़ित बेटी के पिता को थाने के भीतर मार दिया जाता है, तब कोई न्याय के लिए आगे नहीं आता। इतनी बड़ी और जघन्य घटनाओं पर भाजपा का एक भी नेता या इंसान सामने आकर जवाब नहीं देता।
इससे पहले, इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कड़ा रुख अख्तियार किया था। सीएम योगी ने सार्वजनिक मंच से इस हरकत की निंदा करते हुए कहा था, पिछले दिनों मेरे संज्ञान में आया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर गलत और अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। यह मामला जैसे ही मेरे सामने आया, मैंने तुरंत पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Also Read: समाजवाद की पाठशाला हैं गाँधीवादी राजनाथ शर्मा : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

