बिग बॉस 20 को लेकर बड़ा अपडेट, 21 सितंबर से हो सकता है शो का आगाज

Bigg Boss 20 News: टीवी की दुनिया का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर दर्शकों के सामने आने की तैयारी में है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अपने नए सीजन बिग बॉस 20 के साथ वापसी करने जा रहा है।

अब तक इसके 19 सफल सीजन पूरे हो चुके हैं और हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों में शो को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि यह शो सितंबर महीने से टेलीविजन पर प्रसारित किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 20 की शुरुआत 21 सितंबर से हो सकती है। सलमान खान एक बार फिर इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे और वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते दिखेंगे। मेकर्स ने नए सीजन के लिए संभावित प्रतिभागियों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है, जिससे शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कौन-कौन

सोशल मीडिया और मनोरंजन रिपोर्ट्स में कई नाम सामने आ रहे हैं जो इस सीजन में नजर आ सकते हैं। इनमें फैजल शेख, रिद्धिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत जुबैर और उर्फी जावेद जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मेकर्स की ओर से अंतिम लिस्ट जल्द सामने आने की उम्मीद है।

बिग बॉस 19 के विजेता और पिछला सीजन

पिछले सीजन यानी बिग बॉस 19 में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन में तान्या मित्तल काफी चर्चाओं में रहीं और वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट बनीं।

इसके अलावा कुनिका सदानंद, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर जैसे प्रतिभागियों ने भी शो में खास पहचान बनाई थी। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि बिग बॉस 20 में कौन नया सितारा बनकर उभरेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.