गोरखपुर: 9 महीने की मासूम के साथ दरिंदगी, सगे मामा ने नशे में किया दुष्कर्म, खेत में बेहोश मिली बच्ची

Gorakhpur Crime News: रात के दो बजे थे। एक माँ अपनी 9 महीने की बच्ची को पास लिटाकर सो रही थी। जब नींद खुली, तो बिस्तर खाली था। और जब बच्ची मिली तो वो हाल देखकर हर किसी का दिल दहल गया।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जो इंसानियत को शर्मसार कर देती है। यहां एक 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ उसके सगे मामा जो खुद महज 14 साल का है, उनने शराब के नशे में दरिंदगी की। बच्ची को घर से उठाकर 500 मीटर दूर खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर वहीं तड़पता छोड़कर आरोपी फरार हो गया।

रात को गायब हुई बच्ची, सुबह खेत में मिली बेसुध

महराजगंज जिले के रहने वाले एक दंपति पिछले 10 वर्षों से गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में रह रहे हैं। शुक्रवार की रात बच्ची अपनी माँ के साथ सो रही थी। रात करीब 2 बजे जब परिवार की नींद खुली, तो बच्ची गायब थी। रात भर खोजबीन हुई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे, तो घर से करीब 500 मीटर दूर एक टीनशेड के पास बच्ची अर्धनग्न और बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके शरीर से खून बह रहा था। यह दृश्य देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस से बच्ची को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई।

CCTV और पूछताछ ने खोला राज, मामा निकला आरोपी

पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि बच्ची को घर का ही कोई व्यक्ति उठाकर गया है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बच्ची के मामा 14 साल के किशोर को हिरासत में लिया।

जब उसका मोबाइल फोन चेक किया गया, तो पुलिस को कई पोर्न वीडियो और चंडीगढ़ में रहने वाली चचेरी बहन के साथ अश्लील व्हाट्सएप चैट मिली। सबूतों के सामने आरोपी टूट गया और उसने खुद कबूल किया कि उसने शराब के नशे में बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने पुलिस को बताया कि जब बच्ची से ब्लीडिंग होने लगी तो वो घबरा गया और वहां से भाग गया उसे वहीं तड़पता छोड़कर।

आरोपी किशोर चार दिन पहले ही बाहर से अपनी बहन से मिलने उसके घर आया था।

“सोचा नहीं था भाई ऐसा करेगा”

जब पीड़िता की माँ को पता चला कि उसकी 9 महीने की बेटी के साथ यह जघन्य काम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने सगे भाई ने किया है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। माँ ने कहा, “जिस भाई को मैंने अपने घर में रखा था, उसी ने मेरी मासूम की आबरू लूट ली। कभी सोचा भी नहीं था कि वो ऐसा कर सकता है।” माँ ने मांग की कि आरोपी को मौत की सजा मिलनी चाहिए।

Gorakhpur के एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि बच्ची की हालत अब सामान्य है और आरोपी नाबालिग मामा को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: इश्क में अंधी मां बनी बेटे की कातिल! प्रेमी संग रची 7 साल के मासूम की हत्या की साजिश

Get real time updates directly on you device, subscribe now.