ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, जानें फायदे

Yoga For Brain Health: समय के साथ लोगों की जीवनशैली में बड़े बदलाव आए हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ये सभी कारण न केवल हृदय बल्कि मस्तिष्क से जुड़ी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ाते हैं। इनमें ब्रेन स्ट्रोक सबसे खतरनाक स्थितियों में से एक माना जाता है। ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क तक पर्याप्त रक्त और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे मस्तिष्क की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। यही वजह है कि समय रहते बचाव के उपाय अपनाना जरूरी है।

योग कैसे कर सकता है मदद

विशेषज्ञों का कहना है कि योग सीधे तौर पर स्ट्रोक को रोकने का दावा नहीं करता, लेकिन इसके कई जोखिम कारकों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। एनसीबीआई की स्टडी के अनुसार नियमित योगाभ्यास ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने, तनाव कम करने और रक्त संचार बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। वहीं अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन भी मानता है कि योग मानसिक तनाव कम कर मस्तिष्क और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।

ये 5 योगासन हो सकते हैं फायदेमंद

डाउनवर्ड फेसिंग डॉग पोज यानी अधोमुख श्वानासन शरीर को उल्टे V आकार में लाता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद कर सकता है।

आपके चेहरे पर ठहर जाएगी सबकी नजर, रोज करें यह 1 योगासन | downward facing  dog adho mukha svanasana for healthy and glowing skin | Herzindagi

वृक्षासन शरीर का संतुलन सुधारने, नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने और मानसिक स्थिरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

Yoga Poses : इन योगासन से करें पैरों की मांसपेशियों को मजबूत | Yoga Poses  for Strengthen the leg muscles

वीरभद्रासन पैरों और कोर मसल्स को मजबूत बनाता है तथा रक्त संचार में सुधार करता है।

Virabhadrasana:वीरभद्रासन योग के अभ्यास का सही तरीका, जानिए फायदे और  सावधानियां - Benefits Of Virabhadrasana How To Do Warrior Pose Step By Step  In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live

इसके अलावा सेतु बंधासन (ब्रिज पोज) तनाव कम करने, रीढ़ की अकड़न दूर करने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मददगार हो सकता है।

सेतुबंधासन: जानिए इस योगासन का तरीका, इससे जुड़ी सावधानियां और फायदे

वहीं भुजंगासन छाती और फेफड़ों को फैलाकर ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने, तनाव कम करने और ऊर्जा बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

भुजंगासन (Cobra Pose) : जानिए क्या है भुजंगासन के फायदे, विधि, लाभ और  सावधानियां | Bhujangasana ke fayde, Steps, benefits & precautions In Hindi

बचाव के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

विशेषज्ञ रोज कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करने, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने, धूम्रपान और अत्यधिक शराब से बचने, पर्याप्त नींद लेने, मेडिटेशन और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं। साथ ही वजन नियंत्रित रखना और नियमित स्वास्थ्य जांच कराना भी जरूरी है।

हालांकि, किसी भी योगासन की शुरुआत करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना और प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की देखरेख में अभ्यास करना सबसे सुरक्षित माना जाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.