Lucknow News: विश्व योग दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में योगाभ्यास का आयोजन, ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के तहत हुआ कार्यक्रम
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, लखनऊ में ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षिका श्वेतांबरा के निर्देशन में किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को योग के महत्व, उसके वैज्ञानिक आधार तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।
साथ ही नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है।
विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही योग के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकें।
उन्होंने बताया कि महर्षि विद्या मंदिर की विशेषता यह है कि यहां प्रतिदिन दो बार 20-20 मिनट का भावातीत ध्यान कराया जाता है, जो विद्यार्थियों के मानसिक विकास, एकाग्रता, रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास और ध्यान को अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने का संकल्प लिया।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.