Lucknow News: जेष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर चौहान परिवार का विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Lucknow News: जेष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को इंदिरा नगर स्थित चौहान मार्केट (लखनऊ) में चौहान परिवार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, छोले-चावल, बूंदी, दही बड़ा, आइसक्रीम, छाछ, शरबत और कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया।
आयोजक सुरेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा ने बताया कि चौहान परिवार द्वारा पिछले 23 वर्षों से लगातार बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन में परिवार के सभी सदस्य और मित्रगण बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सार्थक प्रताप सिंह उर्फ हर्ष ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी सनातन धर्म के बताए मार्ग पर चल रही है, जिससे समाज का कल्याण हो रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश प्रताप सिंह ने भी सेवा भावना पर जोर देते हुए कहा कि लोगों की सेवा करने से जो मानसिक शांति मिलती है, वह किसी अन्य कार्य से प्राप्त नहीं होती।
भंडारे में दिनेश प्रताप सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, रमेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, सार्थक प्रताप सिंह, अमोल सिंह, जय सिंह, शिवाय सिंह, अवधेश सिंह, अनुज सिंह, प्रदीप सिंह, अमन सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

