Lucknow News: 74 कार्यालयों में अव्वल रहा पासपोर्ट कार्यालय, हिंदी कार्यान्वयन में रचा कीर्तिमान
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Lucknow News: राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (टोलिक) की अर्द्धवार्षिक बैठक में 74 सदस्य कार्यालयों के बीच प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान राजभाषा नीति के सफल अनुपालन और निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। इसके साथ ही त्रैमासिक हिंदी कार्यशालाओं के सफल आयोजन के लिए कार्यालय को प्रशस्ति-पत्र भी दिया गया।
कार्यालय द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रगतिशील उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नियमित रूप से हिंदी कार्यशालाएं, राजभाषा से जुड़े कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
राजभाषा नीति के अनुपालन की समय-समय पर समीक्षा कर इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाता है। कार्यालय से जारी सभी आधिकारिक पत्राचार, परिपत्र, सूचनाएं और जनसंपर्क सामग्री द्विभाषी स्वरूप में तैयार की जाती हैं।
हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘कायाकल्प’ एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में स्थापित हो चुकी है।
इसके अलावा सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों पर भी हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि नागरिकों तक सूचनाएं सरल, सुगम और प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।
इस अवसर पर ज्ञानवीर सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, तथा लकी सिंह, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी उपस्थित रहीं।
Also Read: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को कुलपति ने परखा
Get real time updates directly on you device, subscribe now.