नशे के विरुद्ध जनजागरण, लखनऊ में निकली भव्य बाइक रैली

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के मौके पर शुक्रवार को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, महानगर लखनऊ द्वारा नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ एक भव्य जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।

नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश

यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित एक वार्षिक अभियान है, जिसका उद्देश्य विश्वभर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना है। रैली को केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के सहायक आयुक्त अनिल कुमार विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी प्रकार के कार्यक्रम बाराबंकी और बरेली में भी आयोजित किए गए।

नशे के विरुद्ध जनजागरण, लखनऊ में निकली भव्य बाइक रैली

अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

सहायक आयुक्त अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ विरोधी दिवस के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिनमें सुपरिंटेंडेंट संतोष कुमार पाठक, करुण बिलग्रामी, रोहित राज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह बाइक रैली केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, महानगर लखनऊ कार्यालय से प्रारंभ होकर कपूरथला, आईटी चौराहा, चारबाग और हजरतगंज होते हुए पुनः कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशे से बचाव एवं जागरूकता का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

Also Read: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सामने आया परिवारिक कनेक्शन, ससुर-दामाद, जीजा-साला सब शामिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.