सपा के कद्दावर नेता राजेंद्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, सिविल अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव ने जाना हाल

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की सेहत अचानक खराब होने के बाद उन्हें राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शुरुआती इनपुट्स के मुताबिक, उन्हें दिल का दौरा पड़ने की बात सामने आ रही है। फिलहाल वह डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देखरेख में हैं, जहां उनका सघन उपचार किया जा रहा है।

जैसे ही पार्टी के कद्दावर नेता की तबीयत बिगड़ने की खबर आई, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों से मुलाकात कर राजेंद्र चौधरी के स्वास्थ्य के बारे में ताजा अपडेट लिया।

हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रशासन या डॉक्टरों की तरफ से उनके हार्ट अटैक को लेकर कोई आधिकारिक बयान या मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। चौधरी की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ जुटने लगी है।

Also Read: IND vs ENG: दूसरे टी20 की टाइमिंग बदली, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.