सेब से भी ज्यादा फायदेमंद है यह फल! गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताए रोज खाने के फायदे

Banana Benefits: बचपन से लोग यह कहावत सुनते आए हैं कि “रोज एक सेब खाने से डॉक्टर से दूरी बनी रहती है।” हालांकि अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना की डाइट में केला शामिल करना कई मामलों में अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्स्य के मुताबिक केला न केवल सस्ता और आसानी से उपलब्ध फल है, बल्कि इसमें ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर की कई जरूरी जरूरतों को पूरा करते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब शॉर्ट्स में यह जानकारी साझा की है।

Apple Bananas Information and Facts

गट हेल्थ और पेट की सुरक्षा में मददगार

डॉ. वत्स्य के अनुसार केले में मौजूद रेजिस्टेंट स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। इससे ब्यूटारेट जैसे शॉर्ट-चेन फैटी एसिड बनने में मदद मिलती है, जो आंतों की परत को मजबूत बनाते हैं और सूजन कम करने में सहायक होते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चे केले में एंटी-अल्सर गुण भी पाए जाते हैं, जो पेट की परत की सुरक्षा करने और पेट संबंधी परेशानियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद

केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वास्थ्य को भी लाभ मिल सकता है।

तले हुए स्नैक्स की जगह चुनें केला

डॉ. वत्स्य का सुझाव है कि प्रोसेस्ड और तले हुए स्नैक्स की जगह केला खाना बेहतर विकल्प हो सकता है। उनका कहना है कि महंगी और जटिल डाइट अपनाने के बजाय साधारण, संतुलित और पौष्टिक भोजन लंबे समय तक स्वस्थ रहने में अधिक मदद करता है। केला बजट फ्रेंडली होने के साथ देश के लगभग हर हिस्से में आसानी से उपलब्ध भी है।

Also Read: हर बार सिरदर्द नहीं होता माइग्रेन! जानिए किन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.