धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके का राजनाथ सिंह पर तंज- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए

Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद देश का सियासी पारा चढ़ गया है। नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर लंबे समय से आंदोलन चला रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुराने बयान पर तीखा कटाक्ष किया।

दीपके ने कहा कि सरकार का यह अहंकार अब पूरी तरह चूर हो चुका है कि उनके कार्यकाल में मंत्रियों के इस्तीफे नहीं होते। युवाओं के अनुशासित संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि जनभावनाओं के आगे बड़ी से बड़ी सत्ता को भी झुकना पड़ता है।

परीक्षा प्रणाली में सुधार तक जारी रहेगी लड़ाई

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि शिक्षा मंत्री का पद छोड़ना किसी व्यक्ति विशेष के प्रति विरोध नहीं, बल्कि देश के लाखों होनहार छात्रों और युवाओं के उस कड़े संघर्ष की जीत है, जो वे भ्रष्ट परीक्षा तंत्र व पेपर लीक माफिया के खिलाफ लड़ रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल एक मंत्री के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं होता, जब तक कि देश की पूरी परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और लीक-प्रूफ नहीं बना दिया जाता, तब तक छात्रों के अधिकारों की यह मुहीम लगातार जारी रहेगी।

Also Read: एसएसपी गोरखपुर ने एक साथ 42 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, महकमे में हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.