रात में नहीं आती अच्छी नींद? शरीर में इन 4 विटामिन की कमी हो सकती है वजह

Sleep Problems: अच्छी और गहरी नींद स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए बेहद जरूरी होती है। पर्याप्त नींद न मिलने से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसका असर मानसिक स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता, हार्मोन संतुलन और हृदय की सेहत पर भी पड़ता है। आमतौर पर लोग तनाव, चिंता या मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल को इसकी वजह मानते हैं, लेकिन विशेषज्ञों और विभिन्न शोधों के अनुसार शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी नींद की गुणवत्ता खराब कर सकती है।

Health Tips:किस विटामिन की कमी से रात में नहीं आती है नींद? इन फूड्स से  करें इसकी कमी दूर - Which Vitamin Deficiency Causes Sleeplessness At Night  Add This Foods In Your

इन विटामिन्स की कमी से बढ़ सकती है नींद की समस्या

विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन D, विटामिन B12, विटामिन B6 और फोलेट (विटामिन B9) मस्तिष्क और नर्वस सिस्टम के सामान्य कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एमडीपीआई (MDPI) में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, विटामिन D मस्तिष्क के उन हिस्सों को प्रभावित करता है जो नींद को नियंत्रित करते हैं। इसकी कमी से बार-बार नींद खुलना और पर्याप्त आराम न मिलना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

रात में नहीं आती अच्छी नींद? शरीर में इन 4 विटामिन की कमी हो सकती है वजह

वहीं एनसीबीआई (NCBI) की रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन B12 की कमी मेलाटोनिन और शरीर के सोने-जागने के प्राकृतिक चक्र को प्रभावित करती है। इससे अनिद्रा, देर से नींद आना और दिन में अधिक नींद महसूस होने की समस्या हो सकती है।

इसी तरह विटामिन B6, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के निर्माण में मदद करता है। ताइवान में बुजुर्गों पर हुई एक स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों में विटामिन B6 कम था, उनमें नींद संबंधी समस्याएं अधिक देखी गईं। फोलेट (B9) की कमी का संबंध भी बेचैन नींद और अनिद्रा से जोड़ा गया है।

रात में नहीं आती अच्छी नींद? शरीर में इन 4 विटामिन की कमी हो सकती है वजह

विटामिन की कमी कैसे पूरी करें

मेडलाइन प्लस के अनुसार संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली अपनाकर विटामिन की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, साबुत अनाज, अंडे, डेयरी उत्पाद, मछली और मेवे शामिल करें। रोजाना 15 से 30 मिनट सुबह की धूप लेना विटामिन D का अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। यदि जांच में किसी विटामिन की कमी सामने आती है तो डॉक्टर की सलाह पर ही सप्लीमेंट लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई भी सप्लीमेंट शुरू करना उचित नहीं है।

Also Read: यूक्रेन पर रूस का मिसाइल अटैक, कीव समेत कई शहर दहले, जेलेंस्की की आशंका सच साबित 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.