यूपी बार कौंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का कानपुर प्रेस क्लब ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन
Kanpur News: उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के हालिया चुनाव में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और वर्तमान उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय का सोमवार को कानपुर प्रेस क्लब की ओर से भावुक और भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। चुनाव में प्रथम वरीयता के 4,500 वोट हासिल कर नया कीर्तिमान रचने पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उनका अभिनंदन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अनुराग पांडेय ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक प्रथम वरीयता के वोट प्राप्त कर न सिर्फ बार कौंसिल में इतिहास रचा है, बल्कि मैनचेस्टर ऑफ ईस्ट कहे जाने वाले कानपुर शहर का सिर भी गर्व से ऊंचा किया है। उनकी इस अभूतपूर्व जीत ने पूरे वकील समुदाय के साथ-साथ शहर की प्रतिष्ठा को नई पहचान दी है।
पत्रकारों को आजीवन मुफ़्त विधिक सहायता का वादा
नागरिक सम्मान स्वीकार करते हुए बार कौंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय अधिवक्ताओं के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतिफल है। इस दौरान उन्होंने कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी और पूरी कार्यकारिणी का आभार जताया। पांडेय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे कानून की हर लड़ाई में पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और प्रेस क्लब से जुड़े हर पत्रकार को जीवनभर निशुल्क कानूनी मदद मुहैया कराएंगे।
इस अभिनंदन समारोह के दौरान कानपुर प्रेस क्लब के मंत्री शिवराज साहू, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, महामंत्री मोहित दुबे, कोषाध्यक्ष सुनील साहू तथा कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह, मयंक मिश्रा, मयूर शुक्ला, रवि शर्मा, अमित चौहान, रजत राजपूत, पिंटू सिंह, विक्रम और सुरेश सविता सहित शहर के बड़ी संख्या में सम्मानित पत्रकार और अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Also Read: भाई को इंसाफ दिलाने के लिए 14 साल तक लड़ी बहन, बिजनौर के प्रबल हत्याकांड में 7 दोषियों को उम्रकैद

