Shahjahanpur में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप, गन्ने के खेत में ले गए 5 किशोर, सभी हिरासत में
Shahjahanpur Gang Rape: शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के पांच किशोरों के खिलाफ POCSO Act और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि गांव के कुछ किशोर उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए, जहां उसके साथ वारदात हुई। घटना का पता तब चला जब खेत मालिक ने बच्चों को संदिग्ध हालत में देखकर शोर मचाया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
बच्ची की मां ने बताया कि वह अपने बीमार भाई को देखने गई थीं और बेटी घर पर अकेली थी। रात में घर लौटने पर बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बताई। शुरुआत में परिवार थाने जाने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस खुद पीड़िता के घर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
POCSO और गैंगरेप की धाराओं में केस
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर देर रात POCSO Act और सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की धाराओं में FIR दर्ज की। जांच के दौरान एक-एक कर कुल पांच किशोरों के नाम सामने आए। सभी की उम्र करीब 10 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। क्षेत्राधिकारी (CO) विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता अभी मानसिक रूप से बेहद सहमी हुई है और ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है। पांचों आरोपियों से बाल न्याय और कानूनी प्रावधानों के तहत पूछताछ की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: यौन शोषण, ब्लैकमेल और प्रताड़ना… 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ Lucknow की युवती ने की खुदकुशी

