यौन शोषण, ब्लैकमेल और प्रताड़ना… 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ Lucknow की युवती ने की खुदकुशी

Lucknow News: लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। किराए के मकान में रहने वाली 42 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर लंबे समय से हो रहे यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी।

मौके से मिला छह पन्नों का सुसाइड नोट इस मामले का सबसे अहम सबूत बन गया है, जिसमें युवती ने अपनी मौत के लिए मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

सुसाइड नोट में लगाए यौन शोषण-ब्लैकमेलिंग के आरोप

पुलिस के मुताबिक, युवती Lucknow के कृष्णानगर की LDA कॉलोनी, सेक्टर M-1 में पिछले चार वर्षों से किराए पर रह रही थी। जिस मकान में वह रहती थी, उसके मालिक की नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है और वह परिवार के साथ पास में ही रहता है।

जांच के दौरान पुलिस को छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवती ने आरोप लगाया कि मकान मालिक लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसने मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेल किए जाने का भी जिक्र किया है। नोट में उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मकान मालिक को जिम्मेदार बताया।

बहन पहुंची तो कमरे में फंदे से लटका मिला शव

युवती की छोटी बहन ने बताया कि बुधवार को पूरे दिन फोन करने के बावजूद बहन से संपर्क नहीं हो सका। शाम करीब आठ बजे जब वह घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुलवाने पर बहन का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कृष्णानगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी, शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता होने के बावजूद युवती को प्रेम संबंध के नाम पर अपने जाल में फंसाता रहा। इसके बाद उसने उसका मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read: Lucknow: 16 वर्षीय लड़की से रेप, 3 दिन तक बंधक बनाकर 70 साल के बुजुर्ग ने की दरिंदगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.