US-Iran युद्ध खत्म! ट्रंप ने पोस्ट कर कहा- समझौते पर बन गई सहमति, पूरी तरह खोला जाएगा होर्मुज

US Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टालने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पूरी सैन्य तैयारी के बावजूद फिलहाल हमला नहीं करेगा, क्योंकि ईरान के साथ संभावित समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अगर बातचीत विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प अब भी खुला रहेगा।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका की सैन्य क्षमता इस समय द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के बाद सबसे मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि ईरान और मध्य-पूर्व (Middle East) के कई देशों ने अमेरिका से कुछ समय देने का अनुरोध किया, ताकि समझौते (US Iran Peace Deal) को अंतिम रूप दिया जा सके। इसी अनुरोध को देखते हुए उन्होंने हमले को फिलहाल रोकने का फैसला लिया।

होर्मुज और परमाणु मुद्दा समझौते के केंद्र में

ट्रंप के मुताबिक प्रस्तावित समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को पूरी तरह खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े खतरे को खत्म करना प्रमुख शर्तें हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समझौता हो जाता है तो इससे पूरे मध्य-पूर्व में स्थिरता आएगी और ईरान के लिए भी बेहतर भविष्य का रास्ता खुलेगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि इज़राइल (Israel) भी इस कूटनीतिक पहल का समर्थन कर रहा है।

हालांकि ट्रंप ने समझौते की रूपरेखा तैयार होने का दावा किया है, लेकिन ईरान की ओर से अभी तक किसी अंतिम समझौते (US Iran Peace Deal) की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और कई मुद्दों पर अभी सहमति बननी बाकी है।

तनाव अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं

विशेषज्ञों का मानना है कि सैन्य कार्रवाई टलने से तत्काल तनाव जरूर कम हुआ है, लेकिन हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि यदि वार्ता असफल रहती है या ईरान अपनी प्रतिबद्धताओं पर आगे नहीं बढ़ता, तो अमेरिका दोबारा सैन्य विकल्प पर विचार कर सकता है। इसी वजह से मध्य-पूर्व की स्थिति पर दुनिया की नजर बनी हुई है।

Also Read: Peru में विमान हादसा, नाज्का लाइंस दिखाने निकला टूरिस्ट प्लेन क्रैश, सभी 13 की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.