Bareilly News: मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

Bareilly News: बरेली जनपद में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम अंगूरी मार्ग से अभियुक्त नरेश पाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से 2 किलो 900 ग्राम डोडा छिलका और 800 रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त नरेश पाल ने कबूला कि वह बरामद डोडा छिलका को लेकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की फिराक में था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना सुभाषनगर में मु0अ0सं0 543/2026 के तहत धारा 8/15 NDPS एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त नरेश पाल (45 वर्ष), निवासी ग्राम चकरपुर (थाना भमौरा, बरेली), एक शातिर और पुराना अपराधी है। उस पर पहले से ही हत्या के प्रयास (धारा 307 भादवि), मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत थाना भमौरा व इज्जतनगर में करीब 11 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के मामलों में जेल जा चुका है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: सलमान खान ने ‘पुष्पा’ मेकर्स से मिलाया हाथ, राज एंड डीके के साथ बनाएंगे बड़ी फिल्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.