सलमान खान ने ‘पुष्पा’ मेकर्स से मिलाया हाथ, राज एंड डीके के साथ बनाएंगे बड़ी फिल्म

Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं।

वामसी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म के बाद सलमान एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘पुष्पा’ मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का निर्देशन मशहूर जोड़ी राज एंड डीके कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मैत्री मूवी मेकर्स एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म बनाने की तैयारी में है, जिसमें सलमान खान लीड रोल में होंगे। इस प्रोजेक्ट को रील लाइफ प्रोडक्शन और मैत्री मूवी मेकर्स मिलकर प्रोड्यूस कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सलमान खान और राज एंड डीके के बीच प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत हो चुकी है। शुरुआती चर्चा सकारात्मक रही है और फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग

सलमान फिलहाल वामसी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी, जबकि जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

मौजूदा प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद सलमान नई फिल्म की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

Salman Khan

रिपोर्ट के मुताबिक, राज एंड डीके की फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

सलमान का साउथ मेकर्स पर बढ़ता भरोसा

सलमान खान लगातार साउथ के फिल्ममेकर्स और प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रहे हैं।

‘सिकंदर’ की बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने के बाद अब फैंस को उनकी अगली फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं।

ऐसे में राज एंड डीके के साथ सलमान का संभावित प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए खास माना जा रहा है।

Also Read: CM विजय-संगीता के तलाक पर लगा ब्रेक, पत्नी ने वापस ली कोर्ट से याचिका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.