सलमान खान की पोस्ट ने फैंस को किया कन्फ्यूज, गणपति दर्शन के बाद शेयर की ये रील

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर वह छोटे भाई सोहेल खान के घर पहुंचे थे। इस दौरान उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया। सलमान ने सिर पर बैंडाना बांधा था और हल्के नीले रंग का कुर्ता पहना था। 

उनका अंदाज देखकर कई लोगों को फिल्म ‘वॉन्टेड’ वाला लुक याद आ गया। हालांकि, इसके बाद शेयर की गई एक इंस्टा स्टोरी ने फैंस के बीच नई चर्चा शुरू कर दी।

खुशी और इच्छाओं पर क्या लिखा?

सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील साझा की। इसमें लिखा था, “जब थोड़ा मिला तब खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?”

सलमान ने इस पोस्ट के साथ अपनी तरफ से कोई कैप्शन नहीं लिखा। इसलिए यह साफ नहीं है कि वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात कर रहे थे या सिर्फ एक विचार साझा कर रहे थे। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट के अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। कुछ लोग इसे उनके करियर से जोड़ रहे हैं, तो कुछ निजी जिंदगी से।

बिग बॉस होस्ट कर रहे हैं सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो में इस बार कई बदलाव किए गए हैं। फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ लंबे समय से अटकी हुई है। इसका टीजर और एक गाना रिलीज हो चुका है, लेकिन आगे कोई बड़ा अपडेट नहीं आया। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Also Read: दाऊद और छोटा राजन की कहानी पर फिल्म बनाएंगे राम गोपाल वर्मा, मोहित सूरी करेंगे डायरेक्ट 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.