तेलंगाना में 10वीं की छात्रा से 3 दिन तक 9 लोगों ने किया गैंगरेप, ड्रग्स देकर बनाया बंधक, 8 गिरफ्तार

Telangana Minor Girl Gang Rape: तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी (Medchal-Malkajgiri) जिले में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 9 आरोपियों ने छात्रा को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर करीब तीन दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ रेप (Rape) किया। आरोप है कि इस दौरान उसे नशीले पदार्थ भी दिए गए।

मामला अलवाल पुलिस स्टेशन (Alwal Police Station) के इलाके का है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ POCSO Act के तहत केस दर्ज किया है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी फरार है।

दोस्त के जरिए आरोपियों के संपर्क में आई छात्रा

पुलिस के अनुसार, छात्रा की कुछ समय पहले जे. वरुण नाम के व्यक्ति से पहचान हुई थी। आरोप है कि उसने नशीली दवा मिली चॉकलेट देकर छात्रा को अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने रोमाला वरुण नाम के एक अन्य व्यक्ति से भी उसकी मुलाकात कराई। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने छात्रा को नशे की ओर धकेला और उसका यौन उत्पीड़न किया।

इसी बीच 8 तारीख को पिता ने बेटी के व्यवहार को लेकर उसे डांटा था। अगले दिन छात्रा घर से निकलकर बोलारम रेलवे स्टेशन (Bolarum Railway Station) पहुंच गई। वहां उसकी मुलाकात एक अन्य आरोपी से हुई। आरोप है कि उसने अपने दोस्त को बुलाया और दोनों छात्रा को अपने साथ ले गए।

होटल में ले जाकर किया गैंगरेप, फिर बनाया बंधक

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने छात्रा को दुलापल्ली ले जाकर एक होटल में रखा, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद उसे बोलारम स्थित एक आरोपी के घर में बंधक बनाकर रखा गया।

पीड़िता वहां से किसी तरह भागने में सफल रही, लेकिन आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, बाद में उसे ट्रेन में भी ले जाया गया, जहां उसके साथ फिर रेप (Telangana Minor Girl Gang Rape) किया गया।

इसके बाद आरोपी उसे ऑटो से कहीं ले जा रहे थे। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी घबरा गए और उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई।

परिजनों की शिकायत पर अलवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार नौवें आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले (Telangana Minor Girl Gang Rape) में आगे की कार्रवाई POCSO Act के तहत की जा रही है।

Also Read: मोहम्मद शमी के भाई पर लखनऊ की महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.