लखनऊ में कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, कमरे में मौजूद थी पत्नी, जांच में जुटी पुलिस
Lucknow News: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी (Sushant Golf City) थाना क्षेत्र के महिपाल खेड़ा में मंगलवार देर रात एक कारोबारी की मौत से हड़कंप मच गया। यशार्थ सरन यादव (Yasharth Saran Yadav) ने घर में खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त उनकी पत्नी भी घर में मौजूद थीं।
पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी की चीख निकल गई, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। यशार्थ को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कारोबारी ने यह कदम क्यों उठाया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read: न प्रतियोगिता हुई, न मेडल मिला… फिर भी बांट दिए 1000 से ज्यादा सर्टिफिकेट, पुणे में खेल कोटा घोटाला

