लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के पोस्टर, शिवपाल की तस्वीर के साथ अखिलेश गायब, उठे सियासी सवाल

Lucknow Shivpal Yadav Poster: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के पोस्टरों ने नई सियासी चर्चा छेड़ दी है। MLC चुनाव में पार्टी की सफलता के बाद लखनऊ में लगाए गए पोस्टरों में शिवपाल सिंह यादव को प्रमुखता दी गई है, जबकि अखिलेश यादव की तस्वीर गायब है।

पोस्टरों पर ‘चचा हैं तो सपा है’ और ‘शिवपाल के जादू से बीजेपी का किला हुआ ध्वस्त’ जैसे नारे लिखे हैं। ये पोस्टर फर्रुखाबाद के सपा नेता राममूर्ति यादव की ओर से लगवाए जाने की जानकारी सामने आई है।

अखिलेश की तस्वीर गायब होने पर चर्चा

पोस्टरों में Shivpal Yadav को जीत का श्रेय देने वाले संदेशों के बीच अखिलेश यादव की तस्वीर न होना चर्चा का विषय बन गया है। राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सिर्फ शिवपाल समर्थकों का उत्साह है या फिर विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में उनकी भूमिका और अहमियत दिखाने की कोशिश?

MLC चुनाव में सपा की सफलता को पार्टी के सामूहिक प्रयासों का नतीजा माना जा रहा है, लेकिन पोस्टरों में केवल शिवपाल को केंद्र में रखने से संगठन के भीतर उनके प्रभाव को लेकर बहस शुरू हो गई है।

क्या पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाया जा रहा संदेश?

एक तरफ सपा नेतृत्व एकजुटता का संदेश देता रहा है, वहीं दूसरी ओर इन पोस्टरों ने नई अटकलों को जगह दे दी है। हालांकि, पोस्टर लगाने के पीछे कोई आधिकारिक राजनीतिक संदेश या पार्टी के भीतर मतभेद होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह समर्थकों की ओर से शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को मिली चुनावी सफलता का श्रेय देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

Also Read: MLC Election: लखनऊ में शिक्षक सीट पर BJP की हैट्रिक, स्नातक में सपा प्रत्याशी जीत के करीब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.