इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी कांग्रेस की 100 सदस्यीय एडवाइजरी काउंसिल का किया ऐलान
UP Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद के गठन की घोषणा की है। परिषद में कुल 100 लोगों को शामिल किया गया है।
कई प्रमुख नेताओं को मिली जिम्मेदारी
परिषद में यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना शुक्ला मोना, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सोहेल अख्तर अंसारी, सांसद इमरान मसूद, सलमान खुर्शीद, रूबी खान और महमूद खान समेत कई नेता शामिल हैं।
इसके अलावा अरशद अली, सरदार कुलदीप सिंह, नवाब मुजाहिद, हरप्रीत सिंह चब्बा, डॉ. वजाहत करीम, मोहम्मद माजिन, मुजफ्फर चौधरी, समीना शफीक, मोहम्मद शाकिर हुसैन, दानिश महबूब, अबरार खान, रुही जुबैरी, हिलाल नकवी, डॉ. जफरुल्लाह और शहाना सिद्दीकी समेत अन्य नाम भी परिषद में हैं।
इमरान प्रतापगढ़ी ने सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अजय राय के मार्गदर्शन में परिषद संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, सामाजिक न्याय को मजबूती देने और कांग्रेस की समावेशी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएगी।
अजय राय ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
इससे पहले शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अजय राय ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए आयोजनों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग भोजन, पानी और दवाओं के लिए परेशान हैं, जबकि जन्मदिन पर बड़े आयोजन किए गए।
वहीं अजय राय ने वाराणसी में 500 बाइकों से जुड़ी यात्रा का भी जिक्र किया और बाइक चालकों को 700 रुपये प्रतिदिन देने का दावा किया। उन्होंने दीपों में बचे तेल को बच्चे इकट्ठा कर रहे होने का वीडियो दिखाते हुए सरकार से गरीब परिवारों की स्थिति पर सवाल उठाए।
Also Read: OTS में लखनऊ नगर निगम सबसे आगे, 6.50 करोड़ रुपये की गृहकर वसूली

