समय रैना और मेधा शंकर की दिसंबर में शादी? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल
Samay Raina Wedding: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और एक्ट्रेस मेधा शंकर की डेटिंग की चर्चा लंबे समय से चल रही है। अब Reddit पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों दिसंबर में शादी करने की तैयारी में हैं। पोस्ट में खुद को समय के परिवार का करीबी बताने वाले व्यक्ति ने यह दावा किया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल पोस्ट में कहा गया कि पोस्ट करने वाले की समय की मां से बात हुई है और दोनों दिसंबर में शादी का प्लान कर रहे हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते हैं।
Samay Raina is set to marry Medha Shankr this December.👀❤️
As per a Reddit post, someone close to Samay Raina’s family says Samay wants to marry Medha Shankr this December, confirmed by his mother after speaking to him last night. For anyone who doesn’t know, Samay and Medha… pic.twitter.com/mHwmyecPyo
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 17, 2026
स्विट्जरलैंड की तस्वीर से भी जुड़ी चर्चा
समय और मेधा के रिश्ते को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं। समय इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी एक तस्वीर सामने आने के बाद दावा किया गया था कि वह अकेले नहीं, बल्कि मेधा के साथ वहां गए हैं। हालांकि, दोनों ने डेटिंग की खबरों पर अब तक सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
इससे पहले समय का नाम शैरन वर्मा से भी जोड़ा गया था। एक यूजर के सवाल पर समय ने साफ किया था कि वह शैरन को डेट नहीं कर रहे हैं।

फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मेधा
मेधा शंकर हाल ही में समय के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में दिखाई दी थीं। वह ‘शादीस्थान’, ‘12वीं फेल’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के नए एपिसोड नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहे हैं। नए एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भुवन बाम मेहमान के तौर पर नजर आएंगे।
Also Read: लालबागचा राजा के दर्शन कर भावुक हुए रणवीर सिंह, 1000 बेटियों की पढ़ाई का लिया संकल्प

