Bareilly News: भमौरा में अवैध तमंचे के साथ बदायूं का युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Bareilly News: भमौरा थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर 2026 की रात करीब 11:20 बजे भमौरा पुलिस देवचरा चौराहे से बकैनिया जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान नहर पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।

पूछताछ में उसकी पहचान बलवंत कश्यप पुत्र जीवन कश्यप, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना दातागंज, जनपद बदायूं के रूप में हुई।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के संबंध में भमौरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 393/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए रखता था। उसने यह तमंचा बदायूं में एक व्यक्ति से खरीदा था, लेकिन उसके नाम-पते की जानकारी होने से इनकार किया।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में भमौरा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिरोही, उपनिरीक्षक मनोज कुमार और हेड कांस्टेबल 759 मोहम्मद मोबीन शामिल रहे।

Also Read: Bareilly News: फायरिंग के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.