अखिलेश यादव पर बढ़ा युवाओं का भरोसा: मनोज पासवान
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थिति बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में समाजवादी छात्र सभा द्वारा समाजवादी पीडीए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

रोजगार और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्ध है सपा
कार्यक्रम के दौरान छात्रों और मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और छात्र वर्ग का विश्वास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर युवाओं के लिए नौकरियों और रोजगार की ठोस व्यवस्था करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अभियान में कई छात्र नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम का सफल आयोजन समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव पवन चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवशंकर सरोज, राकेश पटेल, प्रवेश यादव, प्रिंस मयंक रावत, अनुराग रंजन, आदित्य कुशवाहा, आलोक रंजन, गुरु दयाल रावत, आयुष कुमार, दिलीप कुमार, मनीष रावत सक्षम तथा मयंक पासी सहित बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read: अकेले कोई BJP को नहीं हरा सकता, इमरान मसूद ने साथ मिलकर लड़ने की दी सलाह

