Bareilly News: गोलीबारी में घायल की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना सीबीगंज क्षेत्र स्थित ग्राम मथुरापुर में बीते 23 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल का इलाज एसआरएमएस (SRMS) अस्पताल में चल रहा था, जहाँ 27 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद से ही पुलिस टीम साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। मंगलवार, 27 अक्टूबर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों विनोद और मदनलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत सिंगाही भेडौरा में विकास कार्यों में आई तेजी

