देवरिया में प्रेग्नेंट गुड़िया की हत्या का खुलासा, 3 लाख में दी गई थी सुपारी, एनकाउंटर में शूटर ढेर

Deoria Pregnant Woman Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में गर्भवती गुड़िया विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने सुपारी किलर राम आशीष यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 3 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। 25 अक्टूबर की रात रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सीएचसी स्थित सरकारी आवास में गुड़िया की गला दबाकर और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।

शुरुआत में मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानी, सास और ननद समेत अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर राम आशीष यादव को गिरफ्तार किया। वह गोरखपुर के गगहा क्षेत्र का निवासी है।

तीन लाख रुपये में तय हुआ था हत्या का सौदा

पुलिस की जांच में सामने आया कि गगहा निवासी सत्य प्रकाश यादव ने परिजनों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए राम आशीष यादव और उसके साथी नरेश के साथ 3 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले राम आशीष ढाई लाख रुपये नकद ले चुका था और बाकी 50 हजार रुपये लेने जा रहा था।

25 अक्टूबर की रात आरोपियों ने घर में घुसकर गुड़िया की हत्या (Deoria Pregnant Woman Murder Case) कर दी। इसके बाद ननद पूर्णिमा ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी थी। पुलिस अब हत्या की साजिश में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस पर फायरिंग के बाद मुठभेड़

एसपी देवरिया अजीत आर. शंकर के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 की सुबह रुद्रपुर पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो बाइक फिसलने से दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद भी उन्होंने गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राम आशीष यादव के बाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए सीएचसी रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसका साथी नरेश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Also Read: गुवाहाटी में होटल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, लीज विवाद में 5 की मौत, 1 घंटे में पकड़ा गया आरोपी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.