‘वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदल जाएगा’, आजम खां की गिरफ्तारी पर अखिलेश की सत्ता को चेतावनी

Akhilesh Yadav on Azam Khan ED Action: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खां को लगातार मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की साजिश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में अखिलेश ने कहा कि आजम खां के खिलाफ मुकदमों की साजिश को पूरा देश ही नहीं, बल्कि दुनिया देख रही है। एक उम्रदराज व्यक्ति को इस तरह के मुकदमों में फंसाकर बार-बार जेल भेजना बेहद कायराना हरकत है।

उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, “जब वक्त बदलता है तो तख्त भी बदल जाता है।” अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सत्ता में रहते हुए जिस गलत रवायत को बढ़ावा दिया जा रहा है, परिस्थितियां बदलने पर उसका सामना खुद भी करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब नाइंसाफी हद पार कर जाती है तो वह जुल्म करने वालों के लिए ही कहर बन जाती है।

जेल से बाहर आते ही ED ने किया गिरफ्तार

आजम खां (Azam Khan) अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ करीब 11 महीने बाद रामपुर जेल से बाहर आए थे, लेकिन जेल के गेट पर ही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी का आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी (Jauhar University) के निर्माण में सरकारी धन और ठेकों से जुड़े पैसों का दुरुपयोग किया गया। ईडी 416.14 करोड़ रुपये के खर्च में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।

26 मुकदमों से शुरू हुई जांच, 40 और मामलों का दायरा बढ़ा

ED ने रामपुर के अजीम नगर थाने में दर्ज 26 मुकदमों को आधार बनाकर जांच शुरू की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर 13 अक्टूबर को आजम खां, जौहर ट्रस्ट और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज हुआ। एजेंसी ने अब आजम खां और अन्य के खिलाफ दर्ज 40 और मुकदमों को भी जांच के दायरे में लिया है।

ईडी रविवार को Azam Khan को गाजियाबाद की PMLA कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले उनसे पूछताछ भी की जाएगी।

Also Read: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिलेश का दो टूक जवाब, बोले- हमारी सीटों में शामिल नहीं हो सकते

Get real time updates directly on you device, subscribe now.