Bareilly News: पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Bareilly News: बरेली जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान ग्राम धनवड़िया की ओर जाने वाले रास्ते पर हाईवे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।
शाहजहांपुर का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अकबर पुत्र इद्दू शाह बताया है। वह शाहजहांपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर खैरपुर गांव का निवासी है।
इस मामले में थाना फतेहगंज पूर्वी में मुकदमा संख्या 375/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की है।
आरोपी पर पहले भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ इससे पहले शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाने में वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
अब बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज सिंह और कांस्टेबल गौतम सिंह व शिवम शामिल रहे।

