शिवा मर्डर केस में श्रद्धा के चौंकाने वाले खुलासे, निर्वस्त्र कर लिपस्टिक पोती, न्यूड वीडियो से करती थी ब्लैकमेल
Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के कैफे संचालक हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) को लेकर पुलिस जांच में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस पूछताछ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा शिवा शर्मा को अपने नियंत्रण में रखती थी और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। आरोप है कि वह शिवा से अपने पैर तक दबवाती थी। इतना ही नहीं, उसने शिवा के आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखे थे, जिनके जरिए वह उसे ब्लैकमेल करती थी।
सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा ने शिवा को अपने रसूख का डर दिखाने के लिए कई बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के साथ पार्टियों की तस्वीरें दिखाई थीं। ये तस्वीरें उसकी पेन ड्राइव में सुरक्षित थीं। बताया जा रहा है कि उसने एक प्रभावशाली व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल कर हजरतगंज थाने में FIR भी दर्ज कराई थी।
किसान बाजार के कैफे में बनाती थी टारगेट
जांच में सामने आया है कि श्रद्धा हर रात विभूतिखंड स्थित किसान बाजार के एक कैफे में अपने साथियों के साथ जाती थी। वहां हुक्का पीने के दौरान वह कथित तौर पर रईस परिवारों के लोगों को निशाना बनाने की योजना बनाती थी। शिवा शर्मा (Shiva Sharma) से भी उसकी पहली मुलाकात इसी कैफे में हुई थी। सोशल मीडिया पर श्रद्धा की कई तस्वीरें भी इसी जगह की बताई जा रही हैं।
श्रद्धा और उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद से कैफे संचालक दुकान बंद कर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं, शिवा को प्रताड़ित करने और वारदात के बाद उसे नेपाल भगाने में मदद करने का आरोपी आमिर भी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
तीनों आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा 13 नवंबर तक बढ़ी
इस मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey), उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश की CJM Court में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। अदालत ने तीनों की न्यायिक अभिरक्षा 13 नवंबर तक बढ़ा दी।
सुनवाई के दौरान श्रद्धा ने जेल में अपने वकील से मिलने के लिए सप्ताह में अधिक समय देने की मांग की। उसने अदालत में सशरीर पेश किए जाने की भी गुहार लगाई। जब कोर्ट ने इसकी वजह पूछी तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। अदालत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर उसे व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बुलाया जाएगा।
Also Read: लखनऊ में दोस्त ने युवक को चाकू से गोदा, लोगों के सामने कई वार किए, अस्पताल में तोड़ा दम

