Eetha Big Deal: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ ने रिलीज से पहले ही की रिकॉर्डतोड़ कमाई

4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर एक बड़ी बिजनेस डील की खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, PVR INOX Pictures ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 80 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह डील एडवांस पेमेंट के आधार पर हुई है। हालांकि, इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले जियो स्टूडियोज इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने वाला था, लेकिन बाद में वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गया।

इसके बाद PVR INOX Pictures ने फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल कर लिए।

कुछ रिपोर्ट्स में इस डील की कीमत 90 करोड़ रुपये बताई गई है, जबकि ट्रेड से जुड़े एक सूत्र के हवाले से रकम 80 करोड़ रुपये बताई गई है।

बताया जा रहा है कि यह सौदा एडवांस पेमेंट के आधार पर हुआ है। इतनी बड़ी डील को फिल्म और उसके निर्माता मैडॉक फिल्म्स पर डिस्ट्रीब्यूटर के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।

महाराष्ट्र में फिल्म से बड़ी उम्मीदें

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि इसका निर्माण दिनेश विजन के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ट्रेलर और प्रचार को लेकर भी खास तैयारी की जा रही है। फिल्म से खासतौर पर महाराष्ट्र के बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से होगा मुकाबला

‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ भी रिलीज होने की तैयारी में है।

ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

PVR INOX Pictures और मैडॉक फिल्म्स के बीच इस डील को भविष्य की फिल्मों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

मैडॉक की आगामी फिल्मों में ‘शक्ति शालिनी’, ‘स्त्री 3’ और विक्की कौशल की ‘महावतार’ शामिल हैं। ऐसे में ‘ईठा’ की डिस्ट्रीब्यूशन डील दोनों कंपनियों के कारोबारी रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकती है।

Also Read: सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ की स्क्रिप्ट बदलने के दावों को बताया गलत, बोले- सरकार का कोई दबाव नहीं था

Get real time updates directly on you device, subscribe now.