धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव बोले- यह देश के युवाओं की ऐतिहासिक जीत

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद से त्यागपत्र देने पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने इसे देश की युवा पीढ़ी और छात्रों के संघर्ष की एक बड़ी लोकतांत्रिक जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक युवाओं ने जिस तरह से एकजुट होकर आवाज उठाई, उसी दबाव के बीजेपी सरकार को झुकना पड़ा है।

प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक सुधार की सख्त जरूरत

सपा प्रमुख ने कहा कि अब समय आ गया है जब सरकार को प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक के पूरे शिक्षा ढांचे की समीक्षा करनी चाहिए। परीक्षाओं में बार-बार हो रही धांधली और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक पारदर्शी और पुख्ता व्यवस्था बनाना बेहद जरूरी है। अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से सभी राजनीतिक दलों को सबक लेना चाहिए और भविष्य में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों व रोजगार के नए अवसर पैदा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से ही देशभर का सियासी माहौल गरमा गया है और परीक्षा तंत्र की शुचिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्षी दल लगातार परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं। अखिलेश यादव के अनुसार, देश के भावी भविष्य के भरोसे को कायम रखने के लिए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Also Read: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं थमा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने रख दी नई मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.