Amethi News: मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल जारी, बाजार शुकुल ब्लॉक में जोरदार प्रदर्शन
Sandesh Wahak Digital Desk: मांगों के समाधान को लेकर मनरेगा कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल लगातार जारी है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को बाजार शुकुल ब्लॉक (अमेठी) परिसर में मनरेगा कर्मचारियों ने प्रभावी ढंग से हड़ताल जारी रखी। यह हड़ताल 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रस्तावित है।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आशाराम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र हुए और अपनी लंबित मांगों व समस्याओं को लेकर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया।
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन ब्लॉक प्रशासन को सौंपा और मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की।
साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक व तेज किया जाएगा।
इस मौके पर बृजेश तिवारी, श्याम सुन्दर, अनिल कुमार, नथुनी सिंह यादव, राकेश बहादुर सिंह, शशिकांत, अमर बहादुर, उमाशंकर, पूनम विश्वकर्मा, कुंवर चन्द्र तिवारी, राम कैलाश, अखिलेश कुमार और मुकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- राम धीरज यादव
Also Read: Lucknow News: झाड़-फूंक का बहाना, फिर गला घोंटकर हत्या, दिल दहला देने वाला अपराध उजागर

