ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर और कीचड़

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल में चुनावी शिकस्त के बाद राजनीतिक हिंसा और विरोध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नॉर्थ 24 परगना जिले के बीजपुर में टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात करने जा रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर चोर-चोर के नारे लगाए और वाहन पर पत्थरों, जूतों तथा कीचड़ से हमला किया।

पुलिस की ढिलाई से हुआ हमला: ममता

घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, असामाजिक तत्वों ने पुलिस की मौजूदगी में ही मेरी कार पर हमला किया। अगर गाड़ी की खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सूचना के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं किए थे। उन्होंने इसे अपने खिलाफ एक बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया।

कस्टडी में मौत और राजनीतिक अस्थिरता बनी वजह

बताया जा रहा है कि हालिसहर पुलिस कस्टडी में एक टीएमसी कार्यकर्ता की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित थे। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि ममता बनर्जी शांत इलाके का माहौल खराब करने आई थीं। हालिया विधानसभा चुनावों में 15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई टीएमसी के नेताओं को लगातार जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भी अंडों और पत्थरों से हमला हो चुका है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.