Lakhimpur Kheri: बांग्लादेश के 331 हिंदू परिवार, CM योगी के निर्देश पर मिली जमीन और सम्मान

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए दशकों पहले बांग्लादेश से विस्थापित होकर आए 331 हिंदू परिवारों के जीवन में नई रोशनी भरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष निर्देश पर इन परिवारों को जनपद लखीमपुर खीरी की तीन अलग-अलग तहसीलों के चार गांवों में न केवल स्थायी रूप से बसाया गया है, बल्कि उनके जीविकोपार्जन के लिए कृषि योग्य भूमि भी आवंटित की गई है।

चार गांवों में ‘मिनी बंगाल’: कहां कितने परिवार?

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि इन परिवारों का पुनर्वास पूरी योजना के साथ किया गया है।

  • मोहम्मदी तहसील: यहां के मियांपुर गांव में सर्वाधिक 156 परिवार और ग्राम मोहनपुर ग्रन्ट में 41 परिवार बसाए गए हैं।
  • धौरहरा तहसील: सुजानपुर गांव में 97 परिवारों को आवास और जमीन दी गई है।
  • गोला तहसील: यहां के गांव ग्रन्ट नंबर-3 में 37 परिवारों का पुनर्वास किया गया है।

खेती के लिए मिली जमीन, बने आत्मनिर्भर

इन परिवारों को आजीविका के लिए केवल छत ही नहीं, बल्कि उपजाऊ जमीन के पट्टे भी दिए गए हैं। मियांपुर में प्रत्येक परिवार को करीब 4.75 एकड़ जमीन मिली है। मोहनपुर ग्रन्ट में परिवारों को उनकी श्रेणी के अनुसार 3, 5 और 7 एकड़ तक कृषि भूमि आवंटित की गई है। गोला के परिवारों को औसतन 3 एकड़ प्रति परिवार जमीन दी गई है, जिससे वे अब सम्मान के साथ खेती कर रहे हैं।

सरकारी योजनाओं की ‘सैचुरेशन’ का लाभ

प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि इन गांवों तक सरकार की हर कल्याणकारी योजना पहुँचे। इन परिवारों को वर्तमान में निम्नलिखित लाभ मिल रहे हैं।

  • आवास और ऊर्जा: प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला गैस कनेक्शन।
  • आर्थिक सुरक्षा: पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और वृद्धावस्था/विधवा पेंशन।
  • बुनियादी सुविधाएं: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय, मनरेगा में काम, राशन वितरण और बच्चों के लिए मिड-डे मील व समग्र शिक्षा।
  • सड़कें: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए इन विस्थापित गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन 331 परिवारों को लखीमपुर में बसाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा गया है। उन्हें न सिर्फ कृषि भूमि दी गई है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जन-कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ प्रदान किया गया है।”

दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी, लखीमपुर खीरी

Also Read: छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, आवेदन के लिए फिर से खुलेगा पोर्टल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.