बांकीपुर में BJP की हार पर बोले अनंत सिंह, नीतीश कुमार को हटाने से नाराज थी जनता

Anant Singh: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। करीब 31 साल से भाजपा के कब्जे वाली इस सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराया। इस हार के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

अनंत सिंह बोले- जनता में गलत गया संदेश

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता के बीच यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है। उनके मुताबिक, इसी धारणा के कारण लोगों में नाराजगी थी।

अनंत सिंह ने कहा, “जनता में चर्चा थी कि भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ ऐसा किया। लोग कह रहे थे कि हमने वोट नीतीश कुमार के नाम पर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया। हालांकि, हमने जानकारी ली तो पता चला कि उन्होंने अपनी इच्छा से पद छोड़ा, लेकिन जनता में अलग धारणा बनी रही।”

उन्होंने कहा कि लोगों को यह पसंद नहीं आया कि जिस नेता के नाम पर वोट दिया जाए, बाद में उसकी जगह कोई और आ जाए। इसी वजह से जनता में असंतोष देखने को मिला।

राजद पर भी साधा निशाना

राजद की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि अब उस पार्टी के साथ चलने के लिए कोई तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल एक जाति के वोट के भरोसे चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि बांकीपुर में राजद को मुस्लिम और यादव समुदाय का पूरा समर्थन भी नहीं मिला।

 

Also Read: अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.