Shravasti News: नवोदय विद्यालय में छात्रों के खाने में मिला कीड़ा, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

Shravasti News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा में भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय स्टाफ के कार्यशैली को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्रों का आरोप है कि रविवार रात परोसे गए चावल में कीड़े मिले, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने सोमवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह तक छात्रों का विरोध जारी है।

नवोदय विद्यालय में छात्रों के खाने में मिला कीड़ा

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

छात्रों के अनुसार विद्यालय में लंबे समय से गुणवत्ताविहीन भोजन परोसा जा रहा है। कई बार खाने में गड़बड़ी की शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया। आरोप है कि बार-बार शिकायतों को नजरअंदाज किए जाने के कारण छात्रों ने यह कदम उठाया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने हॉस्टल के नीचे के दरवाजों पर ताला जड़ दिया और छत पर चढ़कर विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नवोदय विद्यालय में छात्रों के खाने में मिला कीड़ा

विद्यालय प्रशासन ने जारी नहीं किया कोई बयान

सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अभी अड़े हैं। मंगलवार सुबह तक भूख हड़ताल जारी रहने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल विद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

रिपोर्ट- माता प्रसाद वर्मा

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार पर बोले अनंत सिंह, नीतीश कुमार को हटाने से नाराज थी जनता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.