Bareilly News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन संपन्न, राजनैतिक दलों को सौंपी गई लिस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026’ के समापन अवसर पर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह 166 दिवसीय वृहद अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

निर्वाचन की ‘शुद्धता’ पर डीएम का जोर

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि इस लंबी प्रक्रिया के दौरान समस्त ई.आर.ओ., ए.ई.आर.ओ., बीएलओ सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने निष्ठा के साथ कार्य किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने जागरूकता फैलाने में अमूल्य योगदान दिया।

Bareilly News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन संपन्न, राजनैतिक दलों को सौंपी गई लिस्ट

आंकड़ों में बरेली की नई मतदाता सूची

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बैठक में पुनरीक्षण के महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए।

कुल मतदाता: जनपद में अब कुल 29,48,987 मतदाता हैं।

मतदेय स्थल एवं केंद्र: 3,835 मतदेय स्थल और 1,940 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जेण्डर रेशियो में सुधार: पुनरीक्षण के दौरान जेण्डर रेशियो 815 से बढ़कर 832 हो गया है, जो महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

ई.पी. रेशियो: इसमें 4.02 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो अब 51.59 प्रतिशत पर पहुँच गया है।

दावे और आपत्तियों का निस्तारण

पुनरीक्षण के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा गया। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त 2,76,250 आवेदनों में से 2,64,672 को स्वीकृत किया गया। 7,111 में से 6,103 आवेदन स्वीकार हुए। 71,970 आवेदनों में से 69,539 को सही कर डेटा अपडेट किया गया।

ए.एस.डी. वेरिफिकेशन: 7,14,753 ए.एस.डी. (Absent, Shifted, Dead) मतदाताओं को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए और सुनवाई के बाद सूची को शुद्ध किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी से अपील की कि वे इस शुद्ध मतदाता सूची के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और मजबूत बनाने में सहयोग करें।

Also Read: बिजनौर पुलिस ने उवैद और जलाल को किया गिरफ्तार, भड़काऊ पोस्ट पर ADG अमिताभ यश की सख्त चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.