बृजभूषण सिंह के करीबी भूपेंद्र सिंह को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में सोमवार रात हमलावरों ने पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए बीजेपी नेता के पति पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। परसपुर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जिला पंचायत सदस्य अनामिका सिंह के पति भूपेंद्र सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। भूपेंद्र सिंह को गंभीर स्थिति में लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 10 बजे परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास गजराजपुरवा गांव के पास हुई। भूपेंद्र सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद भूपेंद्र सिंह का संतुलन बिगड़ गया और उनकी स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। ग्रामीणों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुँचकर उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बृजभूषण शरण सिंह के हैं करीबी

भूपेंद्र सिंह को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कट्टर समर्थक और बेहद करीबी माना जाता है। उनकी पत्नी अनामिका सिंह परसपुर पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। इस हमले के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और समर्थकों में भारी आक्रोश है।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) विनीत जायसवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए स्वाट और सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया है। एसपी का कहना है कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: नीतीश के भरोसेमंद श्रवण कुमार का बढ़ा कद, विधानसभा से जारी हुआ विधायक दल के नेता का नोटिफिकेशन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.