Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे तीनों छात्रों के शव बरामद, परिवारों में पसरा मातम
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में शुक्रवार को राप्ती नदी में नहाते समय लापता हुए तीनों छात्रों के शव शनिवार को बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ SDRF की टीम कल दोपहर से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास चार दोस्त नहाने गए थे। नहाते समय चारों गहराई में चले गए और डूबने लगे। इनमें से एक छात्र, शुभम यादव, किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा और उसने शोर मचाकर लोगों को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वे असफल रहे। मृतक तीनों छात्र महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र थे और अलग-अलग मध्यमवर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखते थे।
शिव (कक्षा 12): काजीपुर निवासी, पिता रामलखन पेंट-पॉलिश का काम करते हैं।
शुभम यादव (कक्षा 12): बरियारपुर निवासी, पिता विनोद यादव एक शिक्षामित्र हैं।
अभय यादव उर्फ बंटी (कक्षा 10): काजीपुर निवासी, पिता मजदूरी करते हैं। अभय अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
Also Read: स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शिकायतों पर UP सरकार सख्त, जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित

