Bollywood Box Office Collection: फर्स्ट क्वार्टर में फ्लॉप रहा बॉलीवुड, ‘धुरंधर 2’ ने अकेले बचाई इज्जत
Sandesh Wahak Digital Desk: 2026 का पहला क्वार्टर (जनवरी–मार्च) बॉलीवुड के लिए खास उत्साहजनक नहीं रहा.
इस दौरान रिलीज हुई ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं.
हालांकि, धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इंडस्ट्री की लाज बचाने का काम किया.
रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के महज 14 दिनों में भारत में 961 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1554.49 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है.

पहली तिमाही में रिलीज हुईं 5 बड़ी फिल्में
2026 की पहली तिमाही में जिन पांच बड़ी फिल्मों पर सबसे ज्यादा दांव लगा था, उनमें शामिल रहीं—
- बॉर्डर 2
- मर्दानी 3
- ओ रोमियो
- द केरल स्टोरी 2
- धुरंधर 2: द रिवेंज
सिर्फ 3 फिल्में ही रहीं सफल
बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, इन पांच में से सिर्फ तीन फिल्में ही अपना बजट निकाल पाईं।
- बॉर्डर 2 ने 275 करोड़ के बजट में 362.76 करोड़ की कमाई की.
- द केरल स्टोरी 2 ने 28 करोड़ के बजट में 51.95 करोड़ का बिजनेस किया.
- वहीं, धुरंधर 2: द रिवेंज ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
बुरी तरह फ्लॉप रहीं दो फिल्में
रानी मुखर्जी की मर्दानी 360 करोड़ के बजट के बावजूद सिर्फ 52.99 करोड़ ही कमा सकी.
वहीं, शाहिद कपूर की ओ रोमियो भी 130 करोड़ के बजट में महज 83.35 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई.
14 में से सिर्फ 3 फिल्में हिट
जनवरी से मार्च 2026 के बीच कुल 14 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें सिर्फ 3 ने ही बजट से ज्यादा कमाई कर सफलता हासिल की. बाकी फिल्मों—जैसे इक्कीस, हैप्पी पटेल, राहू केतु, मयसभा, वध 2 और अन्य—को बॉक्स ऑफिस पर नाकामी झेलनी पड़ी.
आगे इन फिल्मों से उम्मीद
अब इंडस्ट्री की निगाहें साल के बाकी हिस्से पर टिकी हैं. आने वाले महीनों में यश की फिल्म टॉक्सिक और बहुप्रतीक्षित रामायणम् से बड़ी उम्मीदें हैं.
इसके अलावा, शाहरुख खान की फिल्म किंग क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है.
फिलहाल, 2026 के पहले क्वार्टर में बॉलीवुड को संभालने का पूरा श्रेय अकेले ‘धुरंधर 2’ को जाता है, जिसने कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का करीब 59 प्रतिशत योगदान दिया है.
Also Read: दर्शकों को मिला झटका, 3 महीने में बंद होने जा रहा नागिन 7, AI बना वजह!

