Lucknow News: CM योगी ने दी किसानों को बड़ी राहत, अब बिना फार्मर रजिस्ट्री सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे गेहूं
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद प्रक्रिया में किसानों को बड़ी राहत देते हुए अहम फैसला लिया है। अब किसान फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने किसानों को हो रही असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया और सभी जिलाधिकारियों को तत्काल नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसान पहले की तरह ही आसानी से अपना गेहूं बेच सकेंगे और किसी भी स्तर पर उन्हें परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर पेयजल, पंखा, छाजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।
खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक प्रदेश में 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
वहीं, अब तक 4.77 लाख से अधिक किसान गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। प्रदेश भर में 5400 से अधिक सरकारी क्रय केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं, जहां खरीद प्रक्रिया जारी है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.